पुरुष खुद को कैसे निखारें?
आज हर कोई अपने को अत्त्रक्टिवे और मस्त पर्सनालिटी वाला ही सुनना पसंद करता हैं । हम सोचते हैं की सिर्फ लड़कियों में ही ये काम्प्लेक्स हैं पर ये सच्चाई नहीं हैं पुरुष भी अपने को मस्त कहलाना चाहते हैं |लेकिन वे अपनी लापरवाह के चलते अपने सौंदर्य पर विशेष ध्यान नहीं देते। इससे होता यह है कि घर की महिलाएं खासकर पार्टनर पुरुषों की इन आदतों से परेशान होती हैं । इतना ही नहीं पति के कारण महिलाओं को अकसर शर्मिंदा भी होना पड़ता है। कई बार तो ये भी देखा गया हैं की महिलाएं अपने पति को परपुरुष से तुलना भी करती हैं इतना ही नहीं कभी - कभी तो पति से बेवफाई तक कर बैठती हैं | बेहतर यही है कि अपनी बुरी आदतों को बदल डालें और अपने पार्टनर को अपने मस्त लुक से बेटर फील कराएं । यहां हम कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में आपको बतायेंगे।
नियमित शेव करें: यदि आप प्रोफेशनल हैं तो नियमित शेव करना आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकता है। शेव के लिए हमेशा अच्छी कंपनी की ही शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें वरना चेहरे पर मुंहासे ,झुर्रियां आदि हो सकते हैं।
यदि बड़ी दाढ़ी हैं: अगर आप अपने को बोल्ड लुक देना कहते हैं तो बड़ी दाड़ी भी रख सकते हैं । लेकिन इसके पीछे आपको ज़रा मेहनत करनी होती है। साथ ही आपको नियमित अपने चेहरे की सफाई और अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करना होता हैं और नियमित इनकी ट्रिमिंग करना होता हैं |
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल: बदलते मौसम का असर हमारे शरीर से ज्यादा हमारे चेहरे पर दिखता है। मगर पुरुषों में मॉइश्चराइजर लगाने की आदत नहीं होती। जबकि उन्हें इसका इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। खासकर गर्मी में क्योंकि इन दिनों चेहरे बुरी तरह झुलस जाते हैं और कील-मुंहासों की शिकायत तैलीय त्वचा वालों को ही होती है।
नाखूनों को रखें साफ: गंदे नाखून न सिर्फ हमारी सौंदर्य पर काले धब्बे की तरह होता है इसे साफ रखें।
कपड़े प्रेस करें : इंटरव्यू में ही नहीं बल्कि जब भी बाहर जाएं कपड़े प्रेस कर ही पहने |
source image: pinterest

No comments