-->

Hindu Temples In Foreign Countries

भारत में पूजे जाने वाले देवी - देवताओं के कुछ मंदिर ऐसे हैं जो भारत के बाहर भी कई देशों में हैं और ये उन देशों   के लिए पर्यटन का बड़ा केंद्र भी बन गए हैं। बाली, बैंकाक, श्रीलंका, पाकिस्तान आदि में तो मंदिर हैं ही, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड सहित अधिकतर देशों में हिंदु देवी-देवताओं को पूरे सम्मान के साथ पूजा जाता है। कई मंदिरों में तो भारतीय भक्त कम विदेशी ज्यादा हैं। आइए, आज आपको ऐसे ही कुछ विदेशों में बने भव्य मंदिरों के बारे में बताये ।
1.तनह लोट मंदिर: भगवान विष्णु का  मंदिर इंडोनेशिया के बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं । माना जाता हैं की  यह मंदिर16वीं में बनाया गया था । यह मंदिर इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षणों में से एक माना जाता है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र हैं।
2. श्रीसुब्रमन्यम देवस्थान: बातू गुफा कुआलालंपुर के उत्तर में लगभग 13 कि.मी. की दूरी पर है। 1890 में इस गुफा के बाहर भगवान मुरुगन की प्रतिमा की स्थापना की थी। गुफा के द्वार पर खड़ी भगवन मुरुगन की यह प्रतिमा दुनिया में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है।


3.अफ़्रीकी हिंदू मठ: यह हिन्दू मठ होने पर भी यहां के बहुत ही कम भक्त हिन्दू हैं। इस मंदिर के अफ़्रीकी भक्त सख्ती से धार्मिक नियमों और हिन्दू रीती-रिवाजों का पालन करते हैं।
4.अंगकोर वट: अंगकोर वट दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण लगभग 12 वीं सदी में खमेर राजा सूर्यवर्मणाम द्वितीय ने कराया था।
5.मुरुगन मंदिर: भगवान मुरुगन का मंदिर सिडनी के न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर स्तिथ है।  इस मंदिर की देखभाल शैव-मनराम नाम की हिन्दू सोसायटी करती है।

No comments