-->

SAMSUNG Galaxy S8+ Will Have 6.2 Inch- Launch May Be On March 2017

SAMSUNG Galaxy S8+ Will Have 6.2 Inch:
SAMSUNG के नए फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस 8 (Samsung Galaxy S8) को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। 

खबरों के मुताबिक तो सैमसंग का यह फोन 29 मार्च को न्यूयॉर्क में रिलीज होगा। इससे तो ऐसा लग रहा है कि बार्सिलोना में मार्च 2017 में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इसको रिलीज करने नहीं जा रही है। ट्विटर पर इवन ब्लास ने पिछले हफ्ते Samsung Galaxy S8+ का लोगो डाला था। इसके बाद ब्लास ने यह भी कन्फर्म किया कि गेलेक्सी 8 के दो वर्जन बाजार में आएंगे। इसके बाद ब्लास ने एक और ट्वीट करके यह बताया कि सेमसंग गेलेक्सी 8 में 5.8 इंच की डिस्प्ले होगी वहीं इसके दूसरे मॉडल सेमसंग Galaxy S8+ में 6.2 इंच की बड़ी डिस्पेल दी गई है।
Ice Universe नाम एक वेबसाइट के मुताबिक, सैमसंग Galaxy S8 में 8GB की रैम होगी, जो कंपनी की 10nm फैबरीकेशन टेक्नोलॉजी से बनी होगी। इसके अलावा फोन कंपनी की UFS 2.1 फ्लैश स्टोरेज के साथ आएगा। बता दें कि इससे पहले खबरें आई थी कि फोन में 6 जीबी की रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी। वहीं, एक अन्य लीक में कहा गया है कि SAMSUNG Galaxy S8+ स्मार्टफोन को गैलेक्सी एस सीरीज और गैलेक्सी नोट सीरीज के मध्य का बनाया जाएगा।
Source: jansatta

No comments