अजवाइन वाली मछली रेसिपी
सामग्री :
- मछली – 1 किलो (बिना काटे वाला)
- अंडा – 1
- निम्बू – 1
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक लहसुन का पेस्ट –1 टेबल स्पून
- बेसन – 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च – 10
- प्याज़ – 200 g.m
- लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
- अजवाइन पाउडर – 2 टी स्पून
- तेल – आवशकता अनुसार
- मछली के टुकड़ों को पानी साफ कर लीजिये|
- प्याज़ और हरी मिर्च को काट कर मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये|
- अब उसमे नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवाइन पाउडर डाल कर मिलाये|
- प्याज़ मिश्रण में मछली पीसेस डाल कर अछि तरह मिला लीजिये|
- अंडा फोड़ कर एक बाउल में डाले और उसमे बेसन डाल कर अछि तरह फेट लीजिये, अब इस मिश्रण को मछली पीसेस में डाल कर मिला लीजिये|
- अब एक नॉन स्टिक पेन में थोड़ा थोड़ा तेल डाल कर मछली टुकड़ों को रख कर धीमी आंच पर दोनों और सेक लीजिये| गरमा- गरम और फ्रेश अजवाइन वाली मछली रेसिपी तैयार|
- अब फाइनल टच के लिए मछली के ऊपर निम्बू का रस निचोड़ कर गरमा गरम खाइये और सबको खिलाइये |

No comments