रसोईघर के लिए फेंग शुई टिप्स 

हमारे यहाँ घर के किसी भी कमरे में घर शब्द का इस्तमाल नहीं होता हैं आलावा रसोईघर के , दरअसल घर को घर जैसा बनाने में इस रसोईघर का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। यदि मनुष्य अच्छा भोजन करता है तो उसका दिन भी अच्छा गुजरता है। किसी ने सही ही तो कहा हैं " अच्छा भोजन दुनिया की सबसे बड़ी दावा हैं"। हर धर्म में रसोईघर को बेहद अहम माना जाता है। जी हां फेंगशुई में भी रसोईघर के लिए कई टिप्स हैं। मैं यहाँ कुछ फेंग शुई के अनुसार रसोईघर के लिए उपयागी उपायों के बारे में बताने जा रही हूँ:
1. रसोईघर की सही दिशा: यदि रसोईघर सही दिशा या स्थिति में नहीं है तो यह कई प्रकार की समस्या उत्पन्न कर सकता है। फेंगशुई के अनुसार रसोईघर को घर के पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए, क्योंकि ये दोनों दिशाएँ वायु और प्रकाश का संचालन करती हैं। और प्रकाश एवं वायु यानि जीवन का मुख्य स्रोत ।
2. टूटे हुए बर्तन, मिक्सि,शीशा एवं अन्य उपकरण : रसोईघर में टूटे हुए बर्तन, मिक्सि , शीशा एवं अन्य उपकरण कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसी चीजें अशुभ साबित हो सकती हैं।
3.चाकू, कैंची या किसी अन्य कटार : चाकू, कैंची या किसी अन्य कटार को रसोईघर की दीवार पर नहीं लटकना चाहिए।
4. झाडू और पोछे : झाडू और पोछे को रसोईघर से दूर रखना चाहिए। ऐसी चीजें घर में अन्न की कमी का आभास कराते हैं।
5. बर्तन व बासी भोजन : इस्तेमाल में न आने वाले बर्तन व बासी भोजन को रसोईघर में न रखना चाहिए।
रसोईघर की दीवारों का रंग:रसोईघर की दीवारों का रंग सफेद रखना चाहिए। सफेद रंग स्वच्छता की निशानी माना जाता है।
6. बंद दरवाजा : जरूरत न होने पर रसोई का दरवाजा बंद ही रखना चाहिए।
No comments