-->

Hair Growth Tips Through Juices in Hindi

बाल जल्दी बढ़ाने के विशेष रेसिपीज 
        कौन नहीं चाहता की उसके बाल काले ,घने ,रेशमी और आकर्षित हो ? जी हाँ आप और हम सभी चाहते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कोई ऐसी ट्रिक है जिससे रातों रात आपके बाल लंबे हो जाएं तो मुझे माफ कीजिये इसके लिए तो मेरे पास कोई रेसिपी नहीं है। हां इतना जरूर है कि बालों की देखभाल के लिये थोड़ी सी मेहनत की जाए तो बाल सामान्य अवस्था से ज्यादा बढ़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं।
       आज मैं आपको चार ऐसे  रेसिपीज बताने जा रही हुईं जो बाल जल्दी बढ़ाने के विशेष रेसिपीज हैं ।
शाही- बाल रेसेपी 
शाही- बाल रेसेपी के  सामग्री
१/२  मुट्ठी अजमोद,१  मुट्ठी जलकुंभी, ४ गाजर , ३ डंठल अजवायन  (हरा भाग हटी हुईं), १/२ कप कतई हुई सौंफ, १/२ सेब 
विधी
मुट्ठी अजमोद, मुट्ठी जलकुंभी, गाजर , डंठल अजवायन, सौंफ और सेब को जूसर में पीस कर इसका  जूस  तैयार  कर लें  लीजिये आपका  शाही- बाल रेसेपी तैयार हैं।

अलफ़लफ़ा जूस
अलफ़लफ़ा जूस के  सामग्री
२ हरी सलाद पत्ती, १ कप अंकुरित अलफ़लफ़ा, ४ - ५ गाजर 
विधी
हरी सलाद पत्ती, अंकुरित अलफ़लफ़ा और गाजर को जूसर में पीस कर इसका  जूस  तैयार  कर लें । आपका  अलफ़लफ़ा जूस तैयार हैं।

अदरक-गाजर जूस 
अदरक-गाजर जूस के  सामग्री
१/४ इंच अदरक, ४ - ५ गाजर , १/२ सेब 
विधी
अदरक, सेब और गाजर को जूसर में पीस कर इसका  जूस  तैयार  कर लें । आपका  स्वादिष्ठ  जूस तैयार हैं।

पोटैशियम शोरबा
पोटैशियम शोरबा के  सामग्री
१  मुट्ठी अजमोद, पालक , ४ - ५ गाजर,  २ डंठल अजवायन  (हरा भाग हटी हुईं)
विधी
अजमोद, पालक , अजवायन और गाजर को जूसर में पीस कर इसका  जूस  तैयार  कर लें । आपका  पौष्टिक   जूस तैयार हैं।

No comments