हम बादाम का दूध अधिकतर सर्दियों में पीते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसे पीने से सर्दी भाग जाती है और शरीर में ताकत आती है। मेरी मम्मा कहती थी बादाम का दूध पूरे शरीर के लिये बहुत अच्छा होता है। उन सर्दियों के दिनों में स्कूल जाते वक्त गरमा गरम बादाम का दूध जरुर पीनी होती थी क्योंकि मम्मा बड़े प्यार से समझाया करती और कहती "मेरी क्वीन " इससे दिमाग तेज होगा, आंखों की रौशनी बढेगी और शरीर में एनर्जी आएगी और त्वचा स्वस्थ एवं चमकदार हो जाएगी । सच पूछिये तो मैं तो सिर्फ इसके मस्त स्वाद के चलते पूरा गिलास गटक जाती पर जब मैं माँ बनी तो इसके पीने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं फोकस करती हूं । इस पोस्ट में मैं बादाम का दूध के लाभ पर फोकस करना चाहती हूं ।
1. मजबूत हड्डियां: इसमें बहुत सारा विटामिन डी होता है जिससे हड्डियां कैल्शियम को सोख सकती हैं। बादाम का दूध पीने से अर्थराइटिस और ओस्टीयोपुरोसिस का खतरा को कम होता हैं ।
2. स्वस्थ मासपेशियां : इसमें ज्यादा मैगनीशियम, कॉपर और राइबोफ्लेविन आदि नामक न्यूट्रियंट्स होते हैं जो शरीर की एनर्जी बढाने में मदद करते हैं।
3. वजन नियंत्रण : बादाम का दूध आपका वजन कम करने में सहायक हैं । एक कप बादाम के दूध में 60 कैलोरीज होती है। इसे रोज पियें और अपने वजन नियंत्रण होने का जादू देखें ।
4. मजबूत हृदय: इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता हैं बल्कि इसमें ओमेगा फैटी एसिड होती हैं जो हृदय की मजबूती के लिये बहुत ही आवश्यक तेल होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, मैगनीशियम और मोनो सैचूरेटिड फैट्स भी पाए जाते हैं जो की एक स्वस्थ जीवन के लिए ज़रूरी होती हैं ।
5. चमकदार और स्वस्थ त्वचा: इसमें बहुत सारा विटामिन ई होता है जो आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ त्वचा बनाती हैं ।
6. स्वस्थ आंख : इसमें विटामिन ए होता है जो कि आंखों को सीधे प्रभावित करता है। इसलिये आदाम मिक्ल पढ़ते हुए बच्चों को जरुर पिलाना चाहिये।
7. स्वस्थ बाल : इसमें बहुत सारा विटामिन ई होता है जो आपके बालो को चमकदार, काले , घने , लंबे और स्वस्थ बनाती हैं

No comments