-->

How To Apply Perfect Kajal To Smudge

जहाँ सुंदरता को नारी का गहना माना जाता , वहीँ श्रृंगार को नारी का हथियार भी माना जाता हैं ।जब हम श्रृंगार के बारे में बात करते हैं तो काजल का कुछ अपना ही स्थान होता  हैं। काजल लड़कियों के मेकअप का अभिन्न हिस्सा हैं, काजल लगाने से ना केवल आँखे सुंदर लगती बल्कि आपका चेहरा और पर्सनालिटी भी चमक - दमक के उभरकर सामने आती हैं । सच मानिये तो काजल लगाना भी एक कला है, मेरी एक सहेली हैं अंजू वो जब भी काजल लगाती हैं तो सच जानिए उसकी पर्सनालिटी बिलकुल हट के होती हैं । दरअसल  काजल के स्ट्रोक किस तरह लगाए जाएं, किस तरह की आपकी कॉम्पलेक्सिन  हैं , कैसी आपकी पर्सनालिटी और फेस टाइप हैं यह बहुत अहम होता है। हालांकि सिर्फ सही तरीके से काजल लगा लेना ही काफी  नहीं है। जरूरी है कि आपका काजल इस तरह लगा हो कि यह फैले नहीं। काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब लगता है और महफ़िल में चेहरा भी छुपाना पड़ सकता  हैं।
NEXT

No comments