आलू की भरवां मिर्च (STUFFED CHILI RECIPE) :
यदि आपके पास समय की कमी है और आप लंच या डिनर में जल्दी से कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है|तो चलिए सीखते हैं ज़ायकेदार भरवां आलू मिर्च बनाने की रेसिपी.
सामग्री:
- उबले हुए आलू - 4
- हरी मिर्च - 5
- नमक - स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- अमचूर - 1 छोटा चम्मच
- तेल - 2 छोटे चम्मच
विधि:
उबले हुए आलुओं को अच्छी तरह मैश कीजिये और सभी मसाले डालकर मिला लीजिये|अब एक-एक करके सभी हरी मिर्च में चीरा लगाइए और आलू भर लीजिये|आख़री में एक चौड़े पैन में तेल गर्म कीजिये और सभी मिर्चें इसमें डालकर सुनहरा होने तक कम आंच पर पका लीजिये|आलू की भरवां मिर्च तैयार है|
Source images: zaykarecepies

No comments