सूजी की कचौरी
सामग्री
सूजी – 1.5 कटोरी
आलू – 4 उबले हुए
हरा धनिया – 1चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
हींग – 1 चिटुकी
तेल – 2 चम्मच (सूजी में डालने के लिए)
तेल – कचौरी तलने
नमक – स्वादानुसार
विधि
सामग्री
सूजी – 1.5 कटोरी
आलू – 4 उबले हुए
हरा धनिया – 1चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
हींग – 1 चिटुकी
तेल – 2 चम्मच (सूजी में डालने के लिए)
तेल – कचौरी तलने
नमक – स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले उबले हुए आलूओं को प्लेट में लेकर मैश कर लें।अब उसमे स्वादानुसार नमक डालें।साथ ही हरा धनिया, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और हींग डालें।अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।इस प्रकार कचौरी के लिए स्टफिंग तैयार है।अब सूजी को गूंथने के लिए कड़ाही में दो कटोरी पानी डाल कर गरम करेंगे।जब पानी में उबाल आ जाये तब उसमे एक चिटुकी नमक और 1 चम्मच तेल डाल लें।अब पानी में सूजी डालकर मिक्स कर लें।सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर गाढा़ होने तक पका लें।अब गैस बंद कर दें और नीचे उतार कर कुछ ठंडा होने दें।सूजी जब हल्का ठंडा हो जाये तब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए इसे अच्छे से गूंथ लें।गूँथ लेने के बाद दस मिनट के लिए ढककर रख दें।अब कचौरी बनाने के लिए आटा तैयार है।अब इस आटे से एक-एक लोइयाँ तोड़ लें।अब एक लोई को हाथ से गोल करें और बीच में थोडा़ गहरा करते हुए इसमें एक चम्मच स्टफिंग भरें।अब स्टफिंग भर कर थोड़ा चपटा करते हुए बन्द कर लें।सारी लोई भरकर तैयार कर लें।अब गैस जलाएँ और कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम करें।गरम तेल में कचौरी डालें और ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलें। तली हुई कचौरी निकाल कर प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखें।इसी प्रकार आपकी टेस्टफुल मेनू के लिए सारी कचौरियाँ तैयार हो जाएँगी। अब इसे आप किसी भी चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
Source / Courtesy: Foodlok

No comments