-->

5 Kitchen Tips To Make Your Life Easy With Kitchen World

किचन टिप्स :

1. मिक्सर:

लम्बे समय तक मिक्सर यूज़ करते-करते मिक्सर के ब्लेड्स की धार कम होने लगती है| महीने में एक बार मिक्सर में नमक डालकर चला देने से मिक्सर के ब्लेड तेज़ हो जाते हैं|
2. नमक:

बारिश के मौसम में अगर नमक ने नमीं पकड़ ली है और नमक दानी में से नमक नहीं आ रहा है तो नमक की डिब्बी में थोड़े से साबुत चावल डाल कर रखिये| चावल सारी नमीं सोख लेंगे और नमक एकदम फ्री फ्लो के साथ आने लगेगा|
3. अदरक:

अदरक छीलने में अगर अक्सर परेशनी होती है तो इसके लिए आप स्पून से इसका छिलका उतारें आसानी से उतर जाएगा |
4. सेब:

कटा हुआ सेब अगर कुछ देर भी रखा रह जाए तो गहरा भूरा या काला पड़ने लगता है| ऐसा सेब में मौजूद आयरन के कारण होता है| कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नहीं पड़ता है|
5. चीनी:

यदि आपकी रसोई में चीनी के डिब्बे में अक्सर चीटियाँ हो जाती हैं तो आप चीनी के डिब्बे में 3 – 4 लौंग डाल कर रख सकती हैं, ऐसा करने से चीनी के डिब्बे में चीटियाँ नहीं होती हैं|

No comments