-->

Men's Beauty Care Tips- In Hindi

पुरूषों के चेहरे से गंदगी और तेल हटाने के प्राकृतिक उपाय


पुरुष समझते हैं की ब्यूटी केयर तो लेडीज की प्रॉपर्टी हैं और इस सोच के चलते वे अपने चेहरे पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिसकी वजह से उनका चेहरा कई बार बेहद डल और आॅयली हो जाता है। वैसे बाजार में पुरूषों को सुंदर बानाने के कई उत्पाद हैं जिनसे वैसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन यदि आप प्राकृतिक घरेलू उपायों को करते हैं तो इससे आपका चेहरा खिलेगा और त्वचा के अंदर की गंदगी निकल जाएगी जो आपके त्वचा के रंग को निखार देगी। सबसे बड़ी बात तो ये हैं की प्राकृतिक घरेलू उपायों के साइड इफेक्ट्स भी कम या नहीं होते हैं |
तो चलिए देखते हैं कुछ प्राकृतिक घरेलू चेंज़ें और उसके उपयोग :
टमाटर:

आप एक लाल और पका हुआ टमाटर लें और उसका पेस्ट इस तरह से बनाएं जिससे इसमें गांठ ना बन सके। और फिर इसे अपने चेहरे पर मलें। एैसा करने से सन टैनिंग और झाइयां भी खत्म होती हैं।
नींबू :

नींबू में कई तरह के प्राकृतिक तत्व होते हैं|जैसे विटामिन सी, पोटैशियम और सिट्रस एसिड आदि जो त्वचा को नमी देता है।नींबू का फेस पैक कैसे बनाय जाए आइये जानते हैं।सबसे पहले आप एक कप या गिलास पानी को उबाल लें और उसमें उपर से ग्रीन टी की पत्तियों को डाल दें।और पांच मिनट तक हल्की आंच में इसे गर्म करके बंद करें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।इस अचूक उपाय से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं। ग्रीन टी के प्राकृतिक गुण चेहरे को साफ भी बनाते हैं।
चावल:

आप एक चम्मच चावलों को मोटा दरदरा पीसें और इसके लेप को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की डेड त्वचा खत्म हो जाएगी।
कैसे लगाएं
आप सबसे पहले अपने चेहरे को भाप दें। इससे चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे यह पेस्ट त्वचा की गहराईयों में जाकर काम करने लगता है।अब आप अपनी उंगलियों के जरिए इस पेस्ट को गर्दन से चेहरे पर लगा दें फिर इसे आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दें।जब आपकी  त्वचा सूख जाएगी तब आप थोड़ा थोड़ा पानी उस पर लगा कर चेहरे पर स्क्रब करें, और दो मिनट के बाद हल्के गर्म पाने से अपने चेहरे को धो लें। अब इसके बाद फिर से अपना चेहरा ठंडे पानी से धोएं। फिर  आप अपने चेहरे को साफ करके पोछ लें और बादमें कोई भी मॉइस्चराइजर क्रीम को लगाएं।

No comments