वास्तु के अनुसार कौन सी वस्तुएँ असुभ हैं ?
आज की ये चमकदार दुनिया में हम सब अपने अपने घर को भी कई वस्तुओं से चमकदार बनाने की कोशिश करते हैं आपतौर पर ये वस्तुएँ ऐसी होती हैं, जो हमें बहुत आकर्षित करती हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए हम ऐसी कई वस्तुएं अपने घर में सजा कर रख लेते हैं जिसे घर में रखना ठीक नहीं है। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें घर में रखने से घर पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। जी हाँ ,आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन सी वस्तुएँ असुभ हैं जिसे भूलकर भी घर में नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार निम्नलिखित छह चीजें होती हैं अशुभ:-
1. नटराज की मूर्ति : नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में नटराज की मूर्ति होती है, लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का सूचक माना जाता है।इसमें उनसे शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती , इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ माना जाता होता है।
2. डूबती हुई नाव या जहाज : डूबना यानि नेगेटिविटी ।वास्तु के अनुसार माना जाता है - डूबती नाव या जहाज के तस्वीर या प्रतीमा या शोपीस अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य और आपके घर के रिश्तों को भी डुबा देती है। इसलिए, ऐसा कोई भी चित्र या शो-पीस घर में न रखें।
3. शंख के साथ रथ : घर के मंदिर में शंख रखना शुभ माना जाता है, शंख की ध्वनि भी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। लेकिन किसी रथ के साथ शंख को रखना गलत माना जाता है क्योंकी पुराने ज़माने में युद्धों में रथ पर रखा शंख युद्ध की घोषणा और रथ वाहन का काम आता था। इस कारण किसी रथ के शो-पीस के साथ शंख नहीं रखना चाहिए। इससे घर में अशांति आती है।
4. महाभारत ग्रंथ या तस्वीर : महाभारत हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, इसलिए इसे पूजनीय माना जाता है। पूजनीय होने पर भी इस ग्रंथ को घर में रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि महाभारत पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है। यह ग्रंथ सुखमय पारिवारिक जीवन जीने का प्रतीक नहीं हैं क्योंकी पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है ।इसलिए इसे घर में रखने से घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इस ग्रंथ को घर में नहीं रखना चाहिए।
5. जंगली जानवरों का कोई भी किस्म के प्रतीक : आजकल मार्किट में जानवरों के कई सुंदर-सुंदर शो-पीस, खिलौने या सॉफ्ट टॉय मिलने लगे हैं। देखने में ये बहुत ही आकर्षित होते लेकिन ये शो-पीस आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ज़्यादातर जंगली जानवर हिंसक प्रवर्ति के होते हैं इसलिए इसके तस्वीर या शो-पीस घर पर रखने से घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।
6. ताजमहल : ताजमहल बहुत ही सुंदर होने के साथ-साथ प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है, इसलिए कई लोग इसकी तस्वीर को अपने घर में सजा कर रखना पसंद करते हैं। ताजमहल सुंदर होने से साथ-साथ मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए, ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नेगेटिविटी फैलाता है। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर पर रखी होने से हमारे जीवन पर बहुत गलत असर पड़ सकता है। यह हम सीधे शुब्दों में इसे मौत से जुड़ा भी कह सकते है इसलिए इसे घर पर न रखें।







No comments