-->

Home Treatment for Curing Vitiligo or White Patches on Skin

सफेद दाग की समस्या को खत्म करने का रामबाण इलाज

सफेद दाग त्वचा से संबंधित रोग है। शुरुआत में छोटा सा दिखाई देने वाला यह दाग धीरे-धीरे काफी बड़ा हो जाता है। इस बीमारी में रोगी के शरीर पर अगल-अलग जगहों पर अलग -अलग आकार के सफेद दाग देखे जा सकते हैं । इससे ग्रस्त व्यक्ति को कोई शारीरिक परेशानी, जलन या खुजली नहीं होती। सफेद दाग होने के कारण कई बार व्यक्ति में हीनता की भावना भी पैदा हो जाती है। सफेद दाग का रोग ठीक हो जाता है, इसलिये आपको धैर्य रखने की जरुरत है।अगर आप सफेद दाग के रोग को दूर करना चाहते हैं तो, आपको घरेलू नुस्खों  के साथ ही कुछ बहुत ही जरुरी बातों का भी ध्याान रखना होगा। आइये पढ़ते हैं - सफेद दाग की समस्या को खत्म करने का रामबाण इलाज:-
1. तांबा: तांबा तत्व त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं।  यह तरीका मेलेनिन निर्माण में सहायक है।
2. लहसुन: लहसुन का सेवन नियमित करें । लहसुन के रस में हरड घिसकर लेप करें दाग मिट जाएगा। अपने डाइट में भी इसको शामिल करे ।
3. अदरक: रक्तसंचार को बेहतर बनाने और मेलेनिन के निर्माण में अदरक काफी फायदेमंद है। इसके रस को पानी में मिलाकर पिएं और प्रभावित त्वचा पर भी लगाएं।

4. बादाम: दो से चार बादाम का प्रतिदिन सेवन करें। बादाम मिल्क का सेवन भी आप कर सकते हैं ।

5. नारियल तेल: प्रभावित त्वचा पर दिन में 2 से 3 बार नारियल तेल से मालिश करें ये काफी  फायदेमंद है।

6. शहद: नीम की ताजी कोपल का पेस्ट बनाकर उसे छलनी में डालकर उसका रस निकाल लें। एक बड़ी चम्मच  नीम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन इसका दिन में तीन बार सेवन करें।

7. लाल मिट्टी: लाल मिट्टी में प्रचुर मात्रा में तांबा पाया जाता है, जो मेलेनिन के निर्माण और त्वचा के रंग का पुन: निर्माण करने में मददगार है। इसे अदरक के रस के साथ मिलाकर भी प्रभावित स्थान पर लगाना काफी फायदेमंद है।

8. हल्दी: सरसों के तेल के साथ हल्दी पाउडर का लेप बनाकर लगाना फायदेमंद है।

9. सेब का सिरका: सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना भी फायदेमंद होगा।

10. अखरोट : अखरोट आपकी सफेद पड़ चुकी त्वेचा को कली कर सकता है। इसे खूब खाइये। दो चम्मच अखरोट पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

11. हल्दी और सरसों का तेल: हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर बनाया गया मिश्रण दाग वाली जगह लगाने से राहत मिलती है।

12. गाजर, लौकी और दालें : इन सबका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। जिससे कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो।
13. बथुआ : सफेद दाग से ग्रस्त व्यक्ति को रोज बथुआ की सब्जी खानी चाहिए। बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग वाली जगह को दिन में तीन से चार बार धोयें। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकालकर उसमें आधा कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकायें जब सिर्फ तेल रह जाये तो उसे उतारकर शीशी में भर लें। इसे लगातार लगाते रहें।

14. अल्फाल्फा (रिजका): रिजका सौ ग्राम और सौ ग्राम ककडी का रस मिलाकर पियें दाद ठीक होगा।

15.नीम: नीम एक बेहतरीन रक्तशोधक और संक्रमण विरोधी तत्वों से भरपूर औषधि‍ है। नीम के पत्ति-यों को छाछ के साथ पीसकर इसका लेप बनाकर त्वचा पर लगाएं। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें। नीम खायें, नीम लगायें नीम की पत्ती, फूल, निंबोली आदि को सुखाकर पीस लें और प्रतिदिन फंकी लें। सफेद दाग के लिये नीम एक वरदान है।

16. उडद की दाल : पानी में भीगी हुई उडद की दाल पीसकर सफेद दाग पर चार माह तक लगाने से दाद ठीक हो जायेगा।

No comments