प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे हर व्यक्ति कभी ना कभी महसूस करता है । जो लोग प्यार मे होते है अगर उनसे पूछा जाये प्यार के बारे मे तो इस एहसास को बताने मे शायद उनकी एक पूरी जिंदगी भी कम पड़ जाये और इसी प्यार मे अगर धोका मिल जाये तो जिंदगी बेजान हो जाती है । प्यार मे धोखा खाये हुए लोगो का रिश्तो पर से भरोसा उठ जाता है वे अकेले रहने लगते है । इस बात मे कोई दो राई नहीं है की जब किसी व्यक्ति को प्यार मे धोका मिलता है तो उसे उसकी जिंदगी मायूस सी महसूस होने लगती है। प्यार मे धोका मिलता है तो लोग कई बार तो अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटतें और यह भी भूल जाते है की उनके परिवारवाले भी तो उनसे प्यार करते है। टूटे रिश्तों से मिले ज़ख्मो से उबरना आसान काम नहीं है। लम्बे समय तक अपने साथी के साथ रहते हुए आपकी जीवन शैली में कई बदलाव आ चुके होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि किसी को छोड़ देने कि अपेक्षा किसी के द्वारा छोड़ दिया जाना अधिक पीड़ादायक होता है। आपके सम्मान को गहरी ठेस पहुँचती है। वैसे टूटे हुई रिश्ते दोनों सूरत में मुश्किल ही होते हैं।
क्या आपने इस बात को कभी सोचा है की लोगों को प्यार मे धोखा क्यों मिलता हैं?
क्यों वफ़ा के बदले बेवफाई मिलती हैं ?
किन बातों का ध्यान प्यार में रखना होता हैं ?
आपके सारे सवालो के जवाब आपको आज के लेख मे मिलेंगे , जानिए क्यों मिलती है रिश्तो मे बेवफाई?
शकी प्रवर्ति: शकी कपल्स खुद ही ज़िम्मेदार होते हैं अपने बेटर हाफ से बेवफाई करवाने में ।
शकी प्रवर्ति: शकी कपल्स खुद ही ज़िम्मेदार होते हैं अपने बेटर हाफ से बेवफाई करवाने में ।
भावनात्मक रूप से ना जुड़ पाना : कई कपल भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़े ना होने कारण भी अपने साथी को धोका देने लग जाते है , वहीँ कोई उन्हें ऐसा व्यक्ति मिल जाता है जो उनकी भावनाओ को समझने लगता है और उन्हें अपना सहारा दे देता है । यही भावनात्मक रूप से बना हुआ सम्बन्ध कभी कभी शारीरिक सम्बन्ध मे बदल जाता है। इसी के चलते व्यक्ति अपने पहले वाले साथी को धोका देने मे एक पल भी नहीं सोचता । किसी और के प्रति आकर्षित होना आजकल लोग काम के सिलसिले मे कई समय तक अपने साथी से दूर रहते है और नए लोगो से मिलते है ।इसी मेल जोल के दौरान किसी खूबसूरत दिखनेवाले व्यक्ति के प्रति वो आकर्षित हो जाते है। यह प्रवृति पुस्रुषो मे ज्यादा देखने को मिलती है । वो नई खूबूसरत महिला को देखकर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते है ।इसके अलावा पुरुष नयी महिलाओ के साथ रिश्ते बनाने मे काफी दिलचस्पी भी रखते है।जो वाइफ को चीटिंग करने का बहन बनता है । इसी तरह कई महिलाये भी जिंदगी मे नयापन लाने के लिए दूसरे पुरुषो के प्यार मे पद जाती है ।
साथी के प्रति ज्यादा पोस्सेस्सिव होना: कुछ लोगो की आदत होती है की वो अपने साथी को लेकर बहुत पोस्सेस्सिव रहते है उन्हें अपने साथी की पूरी दिनचर्या की रिपोर्ट चाहिए होती है।ऐसे लोगो के पार्टनर उनसे बहुत जल्दी परेशान हो जाते है उन्हें उनके साथ बंधन महसूस होने लगता है। हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहता है और हद से ज्यादा बंधन उन्हें इर्रिटेटेड करने लगता है। ऐसे मे कुछ समय बाद रिश्ता ख़तम होने की कगार पर आ जाता है।
रिश्ते की नींव झूठ पर रखना: कुछ लोग अपने बारे मे सब कुछ अच्छा दिखने के लिए और पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए कई सारी बाते झूठ झूठ बोलते है ।जैसे की फिल्म " पति , पत्नी और वो " - ऐसे लोग अपने रिश्ते की शुरुवात झूठ से करते है।परन्तु एक वक़्त जरूर आता है जब व्यक्ति अपने झूठ की ज्यादा दिन तक छुपा नहीं पता है और जब झूठ की सच्चाई सामने आती है तो सामनेवाला व्यक्ति झूठे रिश्ते को ख़तम कर देता है । इसके अलावा कई लोग ऐसे होते है जब उनका साथी उनसे सच मे प्यार करने लगता है उससे धीरे धीरे सच बताते है इसलिए कभी भी सिर्फ इम्प्रेस करने की चाह मे रिश्ते की शुरुवात धोके से ना करे।
जिंदगी मे कुछ नया करने के लिए : कई ऐसे लोग होते है जो बहुत जल्दी अपने साथी से बोर हो जाते है , ऐसा नहीं है की उनके साथी अच्छे नहीं होते है बल्कि कुछ लोग किसी से भी बहुत जल्दी बोर हो जाते है। चाहे वो रिश्ता हो या कुछ और ऐसे लोग अपने मनोरंजन के लिए दूसरे को धोका देने मे कोई कमी नहीं छोड़ते और ना ही उनको उनकी भावनाओ से कुछ फर्क महसूस होता है।
रिश्ते मे नयापन ना होना: कुछ लोग शादी होने के बाद अपने रिश्ते मे नयापन लाने के लिए विशेष प्रयास नहीं करते है तथा उनकी जिंदगी नीरस सी हो जाती है। कोई भी व्यक्ति एक ही तरह का काम करके बोर हो जाता है उसी तरह जिंदगी भी एक सामान चलेगी और उसमे कोई नयापन नहीं आएगा तो रिश्तो मे दूरिया बनने लगेगी। इन दूरियों की वजह से पति-पत्नी को लगने लगता है की उनके बीच प्यार नहीं बचा तथा एक दूसरे के तालमेल मे कमी हो गई है । इसके चलते वो नया साथी तलाश करने लगते है।
सेक्स लाइफ : अगर किसी कपल के बीच मे सेक्स लाइफ अच्छे से नहीं चल रही है और वो अपने साथी से शंतुष्ट नहीं है तो हो सकता है उनका साथी उन्हें धोका देने के लिए एक पल भी ना सोचे ।
ऊपर आपने जाना प्यार में धोखा मिलने के कारण। अब जब आपको इसके कारणों का पता चल चुका है और आपको लगता है यही कारण आपके रिश्ते की डोर को कमजोर कर रहे है तो इन पर गौर करे और दूर करने की कोशिश करे।








No comments