-->

9 Ways To Keep Clock As Per Vastu-In Hindi

जानियें वास्तु के अनुसार कैसे रखें दिवाल घडी ?
वास्तु के अनुसार हम दिवाल घडी को तरीकों से रख सकते हैं | तो चलिये देखते हैं वो 9 तरीकें |

  1. दरवाज़े पर न लागएं घडी: ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घडी पर आ सकता है, जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. किस  दिशा में घड़ी लगाना है शुभ: पूर्व दिशा में लगाईं घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है।
  3. घर में न रखें बंद घड़ी: घर में बंद घड़ी रखने से नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।
  4. घड़ी का समय हमेशा सही रखें: घडी को सही समय पर रखें वर्ना इससे मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण माना जाता है।
  5. किस रंग की घड़ी न लगाएं: घर में हरे या ऑरेंज रंग की और दूकान में काले या डार्क नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर और दुकान में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।
  6. कैसा हो घड़ी का शेप:  घर के हॉल में चौकोर व बेडरूम में गोल घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और प्यार बना रहता है।
  7. तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं: ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।
  8. किस दिशा में न लगाएं घडी: वास्तु में घर की दक्षिण दिशा ठहराव मानी जाती है। इस दिशा में घडी लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता है।
  9. लकी होती है पेंडुलम वाली घड़ी: पेंडुलम वालो घडी के लिए भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा ही शुभ मानी जाती है।पेंडुलम वाली घड़ियों के लिए मान्यता है कि यह इंसान के जीवन के बुरा समय को दूर करने वाली होती है और तरक्की के नए अवसर लाती है|

No comments