कददू के पकोड़े :
कददू के पकोड़े का सेवन व्रतों में किया जाता हैं| तुरई की चटनी के साथ तो इसका स्वाद और भी उभर कर सामने आता हैं| यह एक स्नैक्स हैं जिससे हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से कहते हैं |
सामग्री
- 3/4 कप कद्दूकस की हुई कददू
- 3/4 कप उबली हुई आलू
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1/2 कप सिंघारे का आटा
- 3/4 कप राजगीर का आटा
- 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- सेंधा नमक
- पानी
- तेल तलने के लिये
विधि
कद्दूकस किया हुआ कददू , उबली हुई आलू ,कटी हुई हरी मिर्च ,सिंघारे का आटा , राजगीर का आटा और सेंधा नमक को किसी बर्तन में दाल कर अच्छी तरह से मिला दे, फिर इसमें जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर भी दाल दें और पकोड़ा के लिए बैटर तैयार करें | इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें और तेल गरम होने पेर पकौडें तल ले |जब पकौडें क्रिस्प और गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इसे किसी बर्तन में रख ले |इस पकोड़े को आप गरमा-गरम स्ट्रांग कॉफ़ी ,टी, टोमेटो सॉस, टोमेटो केचप या फिर योगर्ट (जिसे चीनी में मीठी किया जाया हो)के साथ ले सकते हैं| वैसे मुझे तुरई की चटनी के साथ ये बहुत पसंद हैं |

No comments