-->

How to Make Moong Dal Ladoo Recipe- In Hindi

मूंग के लड्डू की रेसिपी 
सामग्री :
मूंग की दाल - 100 ग्राम (बिना छिलके की)
पिसी हुई चीनी- 75 ग्राम
घी-   25 ग्राम
इलायची पाउडर- 2 छोटे
विधि :
सबसे पहले मूंग की दाल को कड़ाही में डाल कर कम आंच पर हल्की भूरी होने तक सूखी ही भून लीजिये|
सिक कर हल्की भूरी हो जाये तो इसे अलग बर्तन में निकाल कर ठंडा होने दीजिये | ठंडी हो जाये तो इसे मिक्सर में डाल कर इसे पीस कर मोटा आटा बना ले |अब यह आटा कड़ाही में डाल कर सुनहरा भूरा होने तक सेक ले | अब सिके हुए आटे को एक कटोरी  में निकाले  और उसमें पिसी हुई  चीनी और इलायची पाउडर मिला ले |अब तैयार मिश्रण में थोड़ा थोड़ा कर के गर्म घी मिलाएं और देखें की यह लड्डू बनने लायक हुआ भी हैं या नहीं|फिर इस मिश्रण का मनचाहा आकार के लड्डू बनाएं |

No comments