गर्भावस्था में इन बातों का ख्याल रखें
माँ बनना हर स्त्री की जिंदगी की सबसे बड़ी ख़ुशी होती है| गर्भावस्था एक ऐसा पड़ाव हैं जब गर्भवती स्त्री के शरीर में कई बदलाव होते रहते हैं| इसलिए होनी वाली माँ को कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता हैं | तो आइए जानते हैं कि आपको गर्भावस्था में क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं करना चाहिए|
- किसी अच्छी महिला डॉक्टर से नियमित सम्पर्क में रहें उनके सलाह के अनुसार आपको विटामिन और आयरन की गोलियाँ नियमित रूप से खानी चाहिए क्योंकि ये सिर्फ आपके लिए नहीं बल्कि होनेवाले बच्चे के लिए भी जज़ूरी हैं |
- आपको हर दिन 8-9 घंटा सोना चाहिए|
- आरामदायक जूती और चप्पल पहनने चाहिए और हाई हील्स का इस्तमाल ना करें |
- दूध का नियमित सेवन करना चाहिए|
- फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें |
- किसी भी तरह का नशा न करें|
- आपको हर 3-4 घंटे में कुछ न कुछ खाना चाहिए|
- किस महीने से आपको कौन सी चीजें करनी है और क्या नहीं करनी है, ये बातें एक डॉक्टर हीं आपको अच्छी तरह से बता सकती हैं |
- गर्भावस्था के दौरान बहुत ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए|
- ऐसे समय में ज़्यादा टेंशन ना लें | इसलिए धीमा, मधुर और अच्छा संगीत सुनें, यह आपको तनावमुक्त रखेगा और आपके मूड को फ्रेश करेगा|
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही व्यायाम करें|
- डॉक्टर से काम से जुड़ी सलाह जरुर लें और फिर ही घर के काम करें| घर के दूसरे सदस्यों के बीच भी घर के कुछ काम बाँट दें जिससे आपको काम का सारा बोझ ना उतना पड़े |
- सकारात्मक वातावरण में रहे क्योंकि इसका प्रभाव जच्चा - बच्चा दोनों पर ही पड़ता हैं |
- आप जैसी चीजें देखेंगी, जैसी चीजें पढ़ेंगी और जैसी चीजें सुनेंगी उन सबका आपके बच्चे के स्वभाव पर प्रभाव जरुर पड़ेगा|गर्भावस्था में आपके विचार जैसे होंगे, बच्चे के विचार भी उससे प्रभावित होंगे इसलिए अच्छे विचार पढ़ें, देखें और सुनें|
- रोज़ पानी सही मात्रा में लें |
- फल एंड सब्ज़ियों को अपने आहार का हिस्सा बनाएं |
- दही और बेसन को मिलाकर शरीर में उबटन की तरह मलें, इससे आपके शरीर की बदबू खत्म हो जाएगी|
- अपने थायरायड की जाँच जरुर करवाएँ|
- गर्भवस्था में पैरों में ऐंठन होना साधारण बात है और ऐंठन को कम करने के लिये आपको केला खाना चाहिए|
- धीरे - धीरे चलें चाहे काम कितनी भी जल्दी करने क्यों ना पड़े |

No comments