-->

खाएं ऐसे फूड जो आपको सर्दी के मौसम में स्वस्थ रखें

शीत ऋतु आई यानि ठण्ड के साथ सुस्ती भी लाई । इस मौसम में तो खान - पान का भी विशेष धयान रखना पड़ता हैं। किसी ने सही ही कहा हैं की इस ऋतु में जो खाया सो हजम हो गया । अत: इसे शरीर में शक्ति संचय का काल माना जाता है । सर्दी इतनी बेदर्दी होती है कि इसके मार किसी पर भी पड सकती है । तो आइये हम आपको कुछ ऐसे खाद्य सामग्री के बारे में बताये जिसका सेवन करने वाले शीत ऋतु में स्वस्थ बने रहते हैं। 

१.लहसुन : लहसुन एक एंटी एलर्जी खाद्य पदार्थ है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और एलर्जी से बचता है। इसे आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं या तो कच्चे भी खा सकते हैं ।

२. सेब : सेब में केर्स्टिन नमक पदार्थ पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ता है जिससे  एलर्जी से बचा जा सकता है। रोज़ एक सेब खाएं या एक गिलास सेब का जूस पीएं इससे आपको एलर्जी नहीं होगी। वैसे ये कहावत भी बहुत मसहूर है "an apple a day keeps the doctor away".

३. गुड : गुड में काफी आयरन होता है जो  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। यह सर्दी-जुखाम से लड़ने में भी सहायता पदान करता है। आप चाहें तो सर्दियों में चिक्कीढ का मज़ा ले सकते हैं या फिर आप सुगर की जगह गुड़ ले सकते हैं ।

४. हल्दी : हल्दी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट हैं जिसमें एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए रोज़ एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी डाल कर पीएं। प्रेग्नेंट लेडीज और उनके होने वाले शिशु के लिए तो हल्दी वाला दूध बहुत ही फयदेमंद होती हैं ।

५. नींबू : नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ता है । इसलिए नींबू की शरबत का सेवन इस मौसम में बहुत लाभकारी मन जाता हैं ।

६. अलसी : इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो एलर्जी को रोकने में मदद करता है। इसे आप अपने खाने और सलाद में खा सकते हैं या फिर एक चम्मच गर्म दूध के साथ पी सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए तो ये बहुत लाभकारी मन जाता हैं क्योंकि  ओमेगा -3  मानसिक विकास के लिए ज़रूरी होती हैं ।

७. ग्रीन टी : ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्यूनटी बढ़ाते हैं। रोज़ दो कप ग्रीन टी पीएं। यह आपको बहुत सारी एलर्जीज़ से बचाएगी जो आपको सर्दियों में हो सकती है। आप इसके सेवन से फ्रेश भी फील करेंगे ।

८. खजूर : खजूर इसमें लौह की मात्रा होने के साथ रेशे भी होते हैं जो कब्जी से निजात दिलाता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉजल से भी मुक्तीर मिलती है। इसको खाने से शरीर ब्लकड प्रेशर ठीक रहता है।

९. सूप : इस मौसम में आप गरमा गरम सूप पी सकते हैं जो आपको एनरजेटिक और फ्रेश फील कराती हो । इससे  आपके सर्दी भी नहीं लगेगी और आयन भी मिलेगा। सूप में आप टमाटर , पालक , मिक्स्ड वेजिटेबल सूप , मिक्स्ड फ्रूट्स सूप आदि ले सकते हैं ।

१०. टमाटर : टमाटर सब्जी नहीं, बल्कि पौष्टिक व गुणकारी फल है। गर्भावस्था के दौरान स्त्रियों के शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करने में टमाटर को सक्छम फल माना गया  है। टमाटर में काफी  मात्रा में कैल्शियम,पोटाश, मैगजीन, लौह, फास्फोरस व विटामिन - C  पाये जाते हैं। इसे  चटनी, सूप,सांस कैचाअप, जैम एवं अन्य व्यंजनों के रूप में सेवन किया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में टमाटर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है।यक है।

११ बीटरूट : बीटरूट इसे सदाल या फिर इसकी सब्जीन बना कर खा सकते हैं। इसमें फोलिक एसिड और आयरन होता है। इसके साथ ही इसे खाने पर आपके शरीर को एंटीऑक्सीयडेंट मिलेगा जो सर्दी जुखाम से आपकी रक्षा करेगा। इसे बुखार उतारने में भी यूज़ किया जाता है। यह प्रेग्नेंट लेडीज और होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं ।

१२. कमल ककड़ी : इसे सब्जीी तथा अचार बनाने के लिये यूज़ किया जाता है। इसमें ढेर सारा आयरन होता है जो हीमोग्लोीबिन को बढाता है। साथ ही इसमें कैल्शिायम और फाइबर होता है।

१३. अदरक : अदरक में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण होते हैं जिससे एलर्जी नहीं होती हैं।इसे रोज़ चाय(अदरक वाली चाय) , अचार व चटनी के रूप में ले सकते हैं और इन सर्दियों में किसी भी तरह के एलर्जी को दूर भगा सकते हैं ।

१४. शकरकंद : इसमें पोटेशियम, विटामिन बी -6 और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में होता है। इससे रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ती है ।

१५. आमला : आमला इसमें विटामिन सी और आयरन दोनों ही अच्छीे मात्रा में होते हैं। आमले को हमेशा कच्चाध ही खाएं क्यों कि पकाने पर यह अपनी एंटीऑक्सीअडेंट पावर को खो देता है। यह पेट के एसिड को भी बैलेंस करता है।

१६. संतरा : यह दांतो के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह मसूड़ों और दांतों की बीमारी को भी खत्म करता है।शहद में संतरे का रस को मिलाकर पीने से दिल के रोगी को बेहद फायदा होता है। बुखार होने पर संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होता है। यह गुर्दों के रोग को भी दूर करता है। यह गठिया के रोग में लाभ देता है ।

No comments